रोअर अरविंद और अर्जुन को सेना करा रही तैयारियां

तैयारी शिविर को अब तक साई की मंजूरी नहीं मिली खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बुलंदशहर (यूपी) के अरविंद शर्मा और जयपुर के अर्जुन जाट ने देश को रोइंग जैसे खेल में ओलम्पिक का टिकट तो दिला दिया लेकिन उनकी टोक्यो की तैयारियां अब तक परवान नहीं चढ़ी हैं। बीते सप्ताह दोनों को तैयारियों के लिए पुर्तगाल जाना था, लेकिन 14 दिन के एकांतवास के नियम ने उन्हें पोर्टो के अत्याधुनिक हाई परफॉरमेंस सेंटर में जाने से रोक दिया। हैरानी की बात यह है कि दोनों.......

दीपक पूनिया टोक्यो में लौ बिखेरने को तैयार

टोक्यो ओलम्पिक के लिए कर रहे हैं जमकर मेहनत खेलपथ संवाद बहादुरगढ़। किसी भी खेल में सबसे जरूरी होती है टाइमिंग और कुश्ती में टाइमिंग का सीधा संबंध है दांव से। पलक झपकते ही पहलवान को दांव खेलना होता है और यही उसकी असली ताकत भी होती है। इसमें अगर चूक हो जाए तो वही दांव भी उल्टा पड़ जाता है। ऐसे ही तमाम दांव की बारीकियों को अपनी ताकत बनाने में जुटे हैं बहादुरगढ़ (झज्जर) के पहलवान दीपक पूनिया, जो टोक्यो ओलम्पिक के 86 किलोग्राम की कुश्ती म.......

रवि दहिया को पोलैंड ओपन में रजत पदक

वारसा। ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान रवि दहिया को पोलैंड ओपन में 61 किलोवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह टोक्यो ओलम्पिक से पहले आखिरी रैंकिंग सीरिज टूर्नामेंट है।  रवि को फाइनल में गुलामजान अब्दुल्लाएव ने मात दी। उन्होंने पहले दौर में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराया था। इससे पहले सभी प्रतिद्वंद्वियों ने फिर रवि के बायें पैर को निशाना बनाया, लेकिन एशियाई चैम्पियन और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता ने अपने.......

पोलैंड ओपन से हटे चाेटिल दीपक पूनिया

नयी दिल्ली। ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान दीपक पूनिया बायें हाथ की चोट बढ़ने से बचने के लिए पोलैंड ओपन से हट गए। टोक्यो खेलों से पूर्व यह अंतिम रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता है और पूनिया को 86 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करनी थी लेकिन वह अमेरिका के जाहिद वेलेंसिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हट गए। .......

नेशनल खेलने से चूके खेल छात्रावास बिलासपुर के 29 खिलाड़ी

कोरोना संक्रमण ने बना दिया उम्रदराज खेलपथ संवाद बिलासपुर। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में 60 खिलाड़ी हैंडबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स में पसीना बहा रहे हैं। नेशनल में दो सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद इन्हें स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस, सेना और अन्य जगह नौकरी मिलती है, लेकिन पिछले साल से कोरोना के कारण राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के 29 खिलाड़ी जूनियर वर्ग की आयु सीमा पार कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कारण साल 2020 से सभी प्.......

टोक्यो ओलम्पिक में इन भारतीयों से पदक की उम्मीद

तो क्या एथलेटिक्स में पदकों का खालीपन भरेगा कोई एथलीट सुनील कुमार यादव कानपुर। दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ ओलम्पिक एक साल के विलम्ब के बाद जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ओलम्पिक खेलों का समापन आठ अगस्त को होगा। इस खेल महाकुंभ में पूरी दुनिया के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे और अपने देश को पदक दिलाकर खेल विश.......

ललित भनोट टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिनिधि के रूप में नहीं जा पाएंगे

राष्ट्रमंडल खेल-2010 के भ्रष्टाचार मामले के आरोपी हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) और भारतीय एथलेटिक महासंघ (एएफआई) ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि राष्ट्रमंडल खेल-2010 के भ्रष्टाचार मामले के आरोपित ललित भनोट उनके प्रतिनिधि के रूप में टोक्यो ओलम्पिक नहीं जाएंगे। आईओए व एएफआई ने यह जवाब एक याचिका पर दिया, जिसमें मांग की गई थी कि भनोट को आगामी टोक्यो ओलम्पिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों सहित किसी भी अंतररा.......

पुर्तगाल पहुंचे नीरज चोपड़ा

10 को प्रतियोगिता में भाग लेंगे नयी दिल्ली। ओलम्पिक की तैयारियों में लगे भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पुर्तगाल पहुंच चुके हैं। इससे वह एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी करेंगे।  पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लने वाले चोपड़ा रविवार को लिस्बन पहुंचे। वह .......

बहादुरगढ़ का बहादुर राहुल रोहिल्ला टोक्यो में दिखाएगा दमखम

बिना प्रशिक्षक कर रहा कड़ा अभ्यास खेलपथ संवाद बहादुरगढ़। ओलम्पिक टिकट कटा चुके बहादुरगढ़ के बहादुर राहुल रोहिल्ला हर किसी की नजर में है। प्रशिक्षक के बिना ही यह जांबाज कड़ी मशक्कत कर रहा है। 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में टोक्यो ओलम्पिक के लिए चयनित हुए बहादुरगढ़ के राहुल रोहिल्ला लॉकडाउन में ओमेक्स सिटी में सेक्टर डिवाइडिंग रोड पर अभ्यास कर रहे हैं। वह 500 मीटर का निशान लगाकर अप-डाउन करके हर रोज 15 से 20 किलोमीटर तक अभ्यास करते है.......

कोविड-19 से उबरे 5 खिलाड़ी जल्द लगवायें टीका

नयी दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने हाल में कोविड-19 से उबरे पांच खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पहला टीका लगाने के लिये कहा है। ये पांचों खिलाड़ी ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं। इस सूची में सिमरनजीत कौर (60 किलोग्रामम) के रूप में एकमात्र मुक्केबाज शामिल है जबकि चार अन्य निशानेबाज हैं। निशानेबाजों में 19 वर्षीय सौरभ चौधरी भी शामिल हैं जिन्होंने इस साल आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। अन्य तीन निशानेबाज राही सरनोबत.......